IND vs ENG: सोशल मीडिया पर छाए आकाश दीप, फैंस बोले आ गया 'शमी 2.0'

India vs England 4th Test: आकाश दीप ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी से ऐसा तहलका मचाया कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। हर कोई आकाश दीप को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहा है। यूजर्स कई मजेदार कमेंट्स भी आकाश दीप को लेकर सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

India vs England 4th Test akash deep debut ranchi test match

India vs England 4th Test akash deep debut ranchi test match Image Credit: Social Media

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में आकाश दीप द्वारा शानदार गेंदबाजी देखने को मिली है। एक ही ओवर में आकाश दीप ने इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। जिससे इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर आ गई। दरअसल चौथे टेस्ट मैच से जसप्रीत बुमराह के बाहर रहने के बाद बिहार के लाल आकाश दीप को टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। अपने पहले ही मैच में आकाश ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से ऐसी दहाड़ लगाई जो अब पूरी दुनिया में गूंजने लगी है। सोशल मीडिया पर हर कोई आकाश दीप को लेकर पोस्ट शेयर कर रहा है।

विज्ञापन

फैंस बोले शमी का 2.0 वर्जन है आकाश दीप

अपने शुरुआती 6 ओवर के अंदर आकाश दीप ने रांची टेस्ट के पहले दिन पहले सेशन में 3 बड़े विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर आकाश दीप ट्रेंड करने लगे। फैंस आकाश दीप को लेकर पोस्ट शेयर करने लगे तो कई फैंस ने आकाश को लेकर काफी मजेदार कमेंट्स भी किए। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करके लिखा आकाश दीप के रूप में टीम को मिला शमी 2.0। दूसरे यूजर ने लिखा आकाश दीप का अविश्वसनीय पहला प्रदर्शन। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा Exam की तैयारी तो बुमराह और सिराज की थी यह आकाश तो आउट ऑफ सिलेबस आ गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक ओवर में झटके दो बड़े विकेट

आकाश दीप अपने पहले ही ओवर से काफी शानदार लय में दिख रहे थे। उनको देखर ऐसा लग नहीं रहा था कि वो अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। हालांकि आकाश ने कुछ नो-बॉल जरूर डाली लेकिन इंग्लैंड को बड़े झटके भी दिए। पहली नो-बॉल पर आकाश ने जैक क्रॉली का विकेट उखाड़ा था लेकिन नो-बॉल के चलते उनको ये विकेट मिल नहीं पाई।

जिसके बाद आकाश दीप ने शानदार वापसी की और एक ही ओवर में इंग्लैंड को बेन डकेट और ओली पोप के रूप में दो बड़े झटके दिए। इसके बाद अगले ही ओवर में आकाश दीप ने अपनी तीसरी सफलता हासिल की। आकाश ने इंग्लैंड को जैक क्रॉली के रूप में तीसरा बड़ा झटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ