IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. अब तक दो मैच इस सीरीज में खेले गए हैं. पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीता था. सीरीज 1-1 से बराबर है. ऐसे में तीसरे मुकाबले पर दोनों टीमों की निगाहें हैं. लॉर्डस वनडे मैच जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी. ऐसे में आइए जानते हैं लॉर्ड्स की पिच का मिजाज कैसा है.
कैसा है पिच का मिजाज?
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच आमतौर से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है. इसके अलावा नई गेंद से बल्लेबाजों को शुरुआत में कड़ी परीक्षा देनी होती है. हालांकि बल्लेबाज जब एक बार जम जाते हैं तो रन बनाना आसान हो जाता है. लक्ष्य का पीछा करना इस मैदान पर आसान माना जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
लॉर्ड्स में सबसे बड़ा और सबसे छोटा स्कोर क्या है?
लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा स्कोर 334/4 रन है. ये स्कोर इंग्लैंड ने 1975 में भारतीय टीम के खिलाफ ही बनाया था. वहीं, सबसे छोटा स्कोर दक्षिण अफ्रीका के नाम है. अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 107 रन बनाया था. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 241 रन हैं.
कैसा है दोनों टीमों का लॉर्ड्स में प्रदर्शन?
इंग्लैंड की टीम ने अब तक लॉर्ड्स में 60 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम को 28 मैच में जीत और 28 मैच में हार मिली है. एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं.
इसके अलावा भारत ने इस मैदान पर अब तक 9 वनडे मैच खेला है. भारत को 4 जीत और 4 हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबले का नतीज नहीं निकला था. दोनों टीमों के बीच अब तक यहां पर 8 वनडे मैच खेले गए हैं. इंग्लैंड ने 4 और भारत ने 3 मैच जीते हैं. एक मैच टाई रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स के रिकॉर्ड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! सीरीज जीतने के लिए खत्म करना होगा 22 साल का सूखा
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
19 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
19 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines