IND vs ENG 2nd ODI Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच भारत ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमों की निगाहें दूसरे वनडे पर रहने वाली हैं। हालांकि बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। 9 फरवरी को कटक के मौसम का हाल मैच के लिहाज से कुछ अच्छा नहीं है।
बारिश बिगाड़ सकती है खेल
दूसरे मैच के दौरान बारिश दखलअंदाजी कर सकती है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार कटक का तापमान न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने वाला है। हालांकि 9 फरवरी को बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है। इस लिहाज से बारिश मैच में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक नमी 53 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। 9 फरवरी को थोड़े बादल छाए रहेंगे। मौसम सुहावना रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट पर एक नजर
कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पर फिरकी गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है। गेंद बल्लेबाजों के पास फंस कर आती है। इस लिहाज से यहां पर रन बनाना कठिन माना जाता है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस पिच पर संघर्ष करना पड़ सकता है। क्योंकि आमतौर पर इंग्लिश बल्लेबाज भारतीय पिचों पर स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। भारत को रवींद्र, जडेजा, अक्षर पटेल से उम्मीदें रहने वाली हैं, जबकि आदिल रशीद के कंधे पर इंग्लैंड का स्पिन गेंदबाजी विभाग रहने वाला है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड- फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी, जहीर खान की एंट्री के बाद लिया अहम फैसला
2 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
8 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
9 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines