हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: रोहित-विराट के साथ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार खिलाड़ी की वापसी संभव

India vs Bangladesh Test Series: टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इसकी शुरुआत चेन्नई में होगी। इस सीरीज के लिए स्क्वाड की तलाश तेज हो गई है।

विज्ञापन
India vs Bangladesh Test

India vs Bangladesh Test Series: भारतीय टीम अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए अहम माना जा रहा है। फिलहाल टीम इंडिया 9 मैचों में से 6 मैच जीतकर 74 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। ऐेसे में बांग्लादेश को शिकस्त देकर भारतीय टीम शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखना चाहेगी। टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कैसा होगा, इसे लेकर सिलेक्टर्स की जद्दोजहद शुरू हो गई है। कुछ भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी खेलने गए हैं। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली दलीप ट्रॉफी से आराम दिया गया है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया के स्क्वाड में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी वापसी हो सकती है।

जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है आराम

दूसरी ओर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज मिस कर सकते हैं। उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की संभावना है। बुमराह ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। वहीं, मोहम्मद शमी अगर फिट रहते हैं तो वह निश्चित तौर पर वापसी करेंगे। हाल ही में उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर कई वीडियोज शेयर किए थे।

ऋषभ पंत की वापसी संभव

स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत भी वापसी कर सकते हैं। उन्हें दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए चुना गया है। पंत ने आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में खेला था। खास बात यह है कि ये टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ था। इसके अलावा टीम इंडिया के पास ध्रुव जुरेल और केएल राहुल के तौर पर अन्य विकेटकीपर भी हैं। जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अलावा रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पर भी नजरें होंगी। फास्ट बॉलिंग ऑप्शन में खलील अहमद और आवेश खान जैसे विकल्पों पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा

क्या है शेड्यूल?

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में 19 से 23 सितंबर के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होगा। दूसरा टेस्ट मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े 

ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, शिवम दुबे, मोहम्मद शमी (फिट होने पर) मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola