India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज सितंबर में खेली जाएगी। जिसको लेकर बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। वहीं उससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं। बुची बाबू टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने खराब प्रदर्शन से काफी निराश किया है। जिसके बाद बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
श्रेयस अय्यर पर मंडराया खतरा
श्रेयस अय्यर फिलहाल मुंबई की तरफ बुची बाबू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। अभी तक उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में एक भी ढंग की पारी देखने को नहीं मिली है। मुंबई और टीएनसीए 11 के बीच खेले जा रहे मैच की पहली पारी में अय्यर महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस पारी में अय्यर को साई किशोर ने आउट किया था। उनके इस लचर प्रदर्शन के बाद अय्यर को बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से बाहर रखा जा सकता है। पिछले काफी समय से अय्यर का बल्ला खामोश नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें:- टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देगी ये क्रिकेटर, खुद बताई इसके पीछे की वजह
इससे पहले अय्यर को श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। इस सीरीज में भी अय्यर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। अब इस खिलाड़ी टीम इंडिया से पत्ता कटना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अय्यर के पास अभी भी एक मौका है। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारत में दलीप ट्रॉफी खेली जाएगी। अगर श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी में अच्छे रन बनाते हैं तो शायद सेलेक्टर उनको टेस्ट टीम में चुन सकते हैं।
सितंबर में होगा टेस्ट सीरीज का आगाज
बांग्लादेश की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत आएगी। जहां दोनों टीमों के टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 19 सितंबर से शुरू होगा। अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस सीरीज में टीम इंडिया में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- बुची बाबू टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव को मांगनी पड़ी माफी, क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
7 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
7 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
7 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
7 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines