Sarfaraz Khan Test Team India: बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी अब घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसमें दलीप ट्रॉफी और बुची बाबू जैसे टूर्नामेंट शामिल है। इन दोनों घरेलू टूर्नामेंटों में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना चाहेंगे। बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर अब टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज का बड़ा बयान सामने आया है। इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में जगह पाने को लेकर कहना है कि मुझे कोई उम्मीद नहीं।
सरफराज खान को नहीं उम्मीद
घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद सरफराज खान को इंग्लैंड के साथ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। इस सीरीज में सरफराज का शानदार डेब्यू हुआ था। सरफराज ने अपने डेब्यू मैच में ही कमाल की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया था। अब बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर सरफराज ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि “मुझे कोई उम्मीद नहीं है… लेकिन अगर मौका मिला तो मैं तैयार रहूंगा। मैं हमेशा से यही करता आया हूं और मुझे इसमें बदलाव की कोई वजह नहीं दिखती।”
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
सरफराज खान को इस साल फरवरी में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। अपने पहले ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सरफराज ने अर्धशतक लगाए थे। सरफराज को टीम इंडिया के लिए तीन टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक लगाकर 200 रन बनाए हैं।
हालांकि इसके बाद उनको टीम इंडिया में चांस नहीं मिला। जिसके बाद अब टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी। जिसमें देखने वाली बात होगी कि क्या इस सीरीज के लिए सरफराज को टीम इंडिया में मौका मिला है या नही?
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines