India vs Bangladesh Test Series: भारतीय टीम इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है, इसके बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। उससे पहले भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले भारत में दलीप ट्रॉफी खेली जाएगी, जिसमें टीम इंडिया का एक धाकड़ खिलाड़ी भी खेलता हुआ नजर आने वाला है।
इस खिलाड़ी की रेड बॉल क्रिकेट में काफी लंबे समय के बाद वापसी हो रही है। वहीं दलीप ट्रॉफी के बाद ये खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। ये खिलाड़ी लगभग 20 महीनों के बाद टेस्ट टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार है। इस सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा।
पंत की होगी टेस्ट टीम में वापसी
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। पंत ने आईपीएल 2024 से क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। उनका कमबैक शानदार रहा था, इसके बाद पंत को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। इस टूर्नामेंट में भी पंत ने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब पंत टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए तैयार है। बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। जिसके बाद पंत बांग्लादेश टीम पर भारी पड़ते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘यहां तैराकी अच्छी हो सकती है’, भारत के इस स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का गुस्सा
बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था आखिरी टेस्ट मैच
ऋषभ पंत ने साल 2022 में अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के साथ ही खेला था, वहीं टेस्ट क्रिकेट में वापसी भी पंत बांग्लादेश के खिलाफ ही कर सकते हैं। पंत ने भारत के लिए अभी तक 33 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते उन्होंने 2271 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले थे। भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजों का अहम रोल हो सकता है और पंत का स्पिन के खिलाफ बल्ला अच्छा चलता है, ऐसे में पंत इस सीरीज में बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- 1110 मैच, 4000 से ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज; शेन वॉर्न और मुरलीधरन जैसे दिग्गज भी नहीं करीब
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines