'यहां तैराकी अच्छी हो सकती है', भारत के इस स्टेडियम पर फूट पड़ा अफगानिस्तान के खिलाड़ी का गुस्सा

AFG vs NZ Test Match: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 सितंबर से भारत में टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अफगानिस्तान के खिलाड़ी उत्साहित हैं। मैच से पहले ही खिलाड़ी स्टेडियम अभ्यास के लिए पहुंच चुके हैं, लेकिन अब उनकी नाराजगी साफतौर पर दिखाई दे रही है। 

Afghanistan Cricket

Afghanistan Cricket

AFG vs NZ Test Match: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 सितंबर से टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर अफगानिस्तान की टीम बेहद उत्साहित है। टीम अभी से ही ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंच गई है। लेकिन, बारिश के कारण टीम अभ्यास नहीं कर पा रही है। ऐसे में टीम के कप्तान ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। कप्तान ने दावा किया है कि मैदान में पानी भरा है। बारिश से बचाव के लिए न तो कवर्स के इंतजाम हैं और न ही सुपर सोपर मशीन ही सही से काम कर रही है। ऐसे में उनकी तैयारियों पर खासा असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान के कप्तान ने जाहिर की नाराजगी 

नोएडा में 29 अगस्त को तेज बारिश हुई थी, जिसके बाद इस मैदान की तैयारियों की पोल खुल गई थी। इस बारिश से आउटफील्ड के साथ पिच भी गीली हो गई थी। पिच को सुखाने के लिए टेबल फैन का प्रयोग किया गया, लेकिन उससे भी पिच अभ्यास लायक नहीं हो सकी। मैदान पर पिच को बारिश से बचाने के लिए कवर्स और सुपर सोपर तक के इंतजाम नहीं थे। इसे देखकर अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने नाराजगी जाहिर की। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि ये तैराकी की अच्छी जगह है। उन्होंने मैदान पर पानी भरने पर चिंता जताई और कहा कि घटिया सुविधाओं पर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की कैसी प्रतिक्रिया होगी।

विज्ञापन

तीन महीने में भी नहीं हो सकी तैयारी 

अफगानिस्तान की टीम ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ मैच खेलने की योजना बनाई थी। बांग्लादेश ने बारिश का हवाला देकर सीरीज रद्द कर दिया, जिसके बाद अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। लगभग 3 महीने पहले इस मैच को लेकर फैसला भी हो गया था, लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस स्टेडियम को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाया।

विज्ञापन

बारिश हुई तो मैच होना मुश्किल

ग्रेटर नोएडा के इस स्टेडियम में कवर्स तक की व्यवस्था नहीं है। बारिश से पिच को बचाने के लिए दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम से कवर्स मंगवाए गए हैं, लेकिन वो पर्याप्त नहीं है। इन कवर्स से केवल 30 गज के सर्किल को ही ढंका जा सकता है। बाकी मैदान बारिश में भीग रहे हैं। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम छोटा होने के कारण बारिश का पानी भी मैदान से काफी देर में बाहर निकलता है। ऐसे में टेस्ट मैच के दौरान अगर बारिश होती है तो फिर मैच में पूरे दिन के खेल को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ