IND vs BAN T20 Squad: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर से कप्तान बनाया गया है। वहीं आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले मयंक यादव को टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। जिसके बाद इस युवा तेज गेंदबाज का डेब्यू होना तय माना जा रहा है। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जो पिछले तीन साल से भारतीय टीम में वापसी करने का इंतजार कर रहा था। हालांकि अब इस खिलाड़ी का इंतजार खत्म हो चुका है।
वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह
वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम के लिए साल 2021 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के उतना खास नहीं रहा था। निराशाजनक प्रदर्शन करने के चलते उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उनको वापसी करने के लिए 3 साल लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
अब वरुण को बांग्लादेश के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। आईपीएल 2024 में चक्रवर्ती ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। अभी तक वरुण ने टीम इंडिया के लिए 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने महज 2 विकेट ही हासिल किए।
इस दिन होगा टी20 सीरीज का आगाज
फिलहाल भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इसके बाद टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: 5 खिलाड़ियों को फिर किया गया नजरंदाज, Team India में जगह पाने के थे हकदार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines