IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

India vs Bangladesh T20 Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि मयंक यादव को भी टीम में शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2024-09-28 at 9.44.45 PM
विज्ञापन

India vs Bangladesh T20 Series: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं, इस बार सीरीज के लिए नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में चुना गया है। उन्हें पहली बार टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में उन्होंने हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

मयंक यादव को भी मिला मौका

इस सीरीज के लिए मयंक यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में उन्होंने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया था। वो काफी समय से चोट की वजह से बाहर चल रहे थे। इसके अलावा टीम में जितेश शर्मा की भी वापसी हुई है। उन्हें टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पंत को दिया गया आराम

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत को आराम दिया गया है। भारत को आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए उन्हें आराम दिया गया है। इसके अलावा ईशान किशन को फिर से मौका नहीं मिला है। उन्होंने हाल में ही घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव, (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसमन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ