बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, वनडे और टी-20 सीरीज की हुई घोषणा

India vs Bangladesh: भारतीय टीम साल 2026 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम को इस साल बांग्लादेश का भी दौरा करना है, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साल 2026 के लिए अपना होम कैलेंडर भी जारी कर दिया है.

cricket News - 2026-01-02T191743.806

India vs Bangladesh: भारतीय टीम साल 2026 में कई सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप 2027 देखते हुए ज्यादा से ज्यादा वनडे सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम साल 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगी, जहां पर वनडे सीरीज के अलावा टी-20 सीरीज खेली जाएगी. हालांकि ये सीरीज इस साल ही होनी थी, लेकिन अचानक इस सीरीज को टाल दिया गया था. अब बांग्लादेश ने इस साल का अपना होम कैलेंडर भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक भारतीय टीम अगस्त से लेकर सितंबर तक बांग्लादेश दौरे पर रहेगी, जहां पर वनडे के अलावा टी-20 सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम यहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इस दौरे के बारे नहीं बताया गया है.

विज्ञापन

क्रिकबज के मुताबिक भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ 1 सितंबर से खेलेगी. दूसरा मुकाबला 3, जबकि तीसरा मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाना है. वहीं, 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 9 सितंबर से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 और तीसरा मुकाबला 13 सितंबर को होगा.

विज्ञापन

भारत में बांग्लादेश का विरोध

भारत के कई शहरों में बांग्लादेश का विरोध देखने को मिल रहा है. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तिफिजुर रहमान को केकेआर ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह इस रकम में बिकने के बाद आईपीएल में खेलने वाले सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी भी बने थे. इसके बाद भारत में उनका विरोध हो रहा है और उन्हें बैन करने की मांग लगातार उठती जा रही है. फिलहाल टीम इंडिया जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. बीसीसीआई ने अभी तक भारतीय वनडे टीम की घोषणा नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ