IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा होने बावजूद, दलीप ट्रॉफी खेलेंगे सरफराज खान

India vs Bangladesh Sarfaraz khan: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान को भी टीम इंडिया में चुना गया है, लेकिन फिर भी सरफराज दलीप ट्रॉफी का दूसरा मैच खेलने वाले हैं।

Sarfaraz khan

Sarfaraz khan

India vs Bangladesh Sarfaraz khan: बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है। जिसमें सरफराज खान को भी शामिल किया गया है। फिलहाल सरफराज खान दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया बी टीम का हिस्सा है। वहीं चेन्नई में होने वाले भारत और बांग्लादेश के पहले टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया का हिस्सा होने के बावजूद सरफराज खान दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन

दूसरे मैच से पहले सरफराज खान को नहीं किया गया रिलीज

बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले टेस्ट मैच में दलीप ट्रॉफी 2024 की टीम इंडिया बी के चार खिलाड़ियों को चुना गया है। जिसमें ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, यश दयाल और सरफराज खान शामिल है। जिसके बाद दलीप ट्रॉफी 2024 से इंडिया बी ने जायसवाल, पंत और यश दयाल को तो रिलीज कर दिया है लेकिन सरफराज को नहीं। जिसके बाद अब सरफराज 12 सितंबर से खेले जाने वाले इंडिया बी के मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

चेन्नई टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे सरफराज खान

रिंकू सिंह, आकिब खान, सुयश प्रभुदेसाई और हिमांशु मंत्री को भी दूसरे मैच से पहले इंडिया बी टीम में शामिल किया गया है। क्योंकि पहले टेस्ट मैच के लिए टीम से चार खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। इसके अलावा सरफराज खान इंडिया बी का दूसरा मैच खत्म होने के बाद चेन्नई में ही भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना थोड़ा मुश्किल

सरफराज खान को पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय स्क्वाड में तो शामिल किया गया है लेकिन अब प्लेइंग इलेवन में उनको मौका मिलना उतना आसान नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल उनकी जगह ले छीन सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ