India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज में आर अश्विन भी अपनी फिरकी का कमाल दिखाते नजर आएंगे। उनके पास इस सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अश्विन अगर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 26 विकेट हासिल करते हैं तो उनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 200 विकेट हो जाएंगे। डब्ल्यूटीसी में अश्विन के नाम इस समय 174 विकेट हैं और उन्होंने इतने विकेट 35 मैचों में हासिल किए हैं।
WTC में किसके नाम है सबसे ज्यादा विकेट
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अब तक ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 187 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा मैच भी खेले हैं। उनके बाद कंगारू कप्तान पैट कमिंस का नंबर आता है, जिनके नाम 42 मैचों में 175 विकेट दर्ज हैं। 174 विकेट के साथ अश्विन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। लिस्ट में मिचेल स्टार्क और स्टुअर्ट ब्रॉड क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर आते हैं, जिनके नाम 147 और 134 विकेट हैं।
अश्विन के पास टॉप पर पहुंचने का मौका
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अश्विन के पास लियोन को पछाड़कर डब्ल्यूटीसी के इतिहास में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका है। अश्विन ने अब तक डब्ल्यूटीसी में 10 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर नाथन लियोन भी उनके बराबर हैं। ऐसे में अगर अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में भी पांच विकेट झटक लेते हैं, तो वो टॉप पर पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें: सबसे बदकिस्मत क्रिकेटर! सिर्फ 3 घंटे में खत्म हो गया इंटरनेशनल करियर
ऐसा है अश्विन का टेस्ट करियर
अश्विन ने अब तक भारत के लिए 100 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में अश्विन एक अलग ही खिलाड़ी नजर आते हैं, जो उनके आंकडे़ देखकर नजर आता है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 516 विकेट लेने के साथ-साथ 3309 रन भी बनाए हैं। स्टार ऑफ स्पिनर ने अपने करियर में 36 बार फाइव विकेट हॉल जबकि आठ बार 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
ये भी पढ़ें: बनाए 5000 वनडे रन, नहीं लगा पाया एक भी शतक, जानिए कौन है ये बदनसीब बल्लेबाज?
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
9 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
35 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines