हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: अक्षर पटेल या कुलदीप यादव, किसे मिलेगा प्लेइंग XI में मौका? दिनेश कार्तिक ने चौंकाया

India vs Bangladesh: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तैयारी कर रही है। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीसरे स्पिनर के तौर पर अपनी पसंद बताई है।

विज्ञापन
दिनेश कार्तिक।

India vs Bangladesh: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। चेन्नई की पिच को स्पिन के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में ऑलराउंडर अक्षर पटेल या कुलदीप यादव किसे मौका मिलना चाहिए, इसे लेकर जद्दोजहद शुरू हो गई है। अब इस मामले पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का बयान सामने आया है।

तीसरे स्पिनर की नहीं पड़ेगी जरूरत 

कार्तिक से क्रिकबज के शो में पूछा गया कि तीसरे स्पिन गेंदबाजी विकल्प के तौर पर भारत अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसे चुनेगा? हालांकि कार्तिक ने अपने जवाब से चौंका दिया। उन्होंने दोनों बाएं हाथ के स्पिनरों में से किसी को भी नहीं चुना है। कार्तिक का मानना है कि टीम इंडिया को तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बांग्लादेश को हराना आसान नहीं

कार्तिक का मानना है कि तेज टर्निंग पिचों पर बांग्लादेश को हराना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि टीम इंडिया सिर्फ दो स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ खेलेंगे। उसके बाद तीन तेज गेंदबाज होंगे।

विज्ञापन

लाल मिट्टी पर खेलने की तैयारी

ये भी जानकारी सामने आई है कि टीम इंडिया चेन्नई में काली मिट्टी के बजाय लाल मिट्टी की पिच पर खेलने की तैयारी कर रही है। लाल मिट्टी पर अतिरिक्त उछाल मिलता है। इसके लिए तीन तेज गेंदबाजों को तैयार रखना होगा। अगर भारत 3 तेज गेंदबाजों और 2 स्पिनरों का विकल्प चुनता है, तो यश दयाल और आकाश दीप के बीच में से एक गेंदबाज को मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टीम इंडिया ने चेन्नई की पिच पर बनाया मास्टरप्लान, बांग्लादेश के खिलाफ तैयारी के लिए उतारी ‘फौज’

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के ‘बुमराह’ से टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, पाकिस्तान के उड़ा चुका है होश

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola