IND vs BAN: टीम इंडिया ने चेन्नई की पिच पर बनाया मास्टरप्लान, बांग्लादेश के खिलाफ तैयारी के लिए उतारी 'फौज'

India vs Bangladesh 1st Test Pitch: भारतीय टीम ने चेन्नई की पिच पर खास तैयारी करनी शुरू कर दी है। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से पहला टेस्ट खेलेगी।

IND vs BAN Team India

Team India

India vs Bangladesh 1st Test Pitch: भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम चेन्नई पहुंचकर तैयारियों में जुट गई है। ये सीरीज भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के लिए पहला असाइनमेंट भी होगी। ऐसे में वह चेन्नई पहुंचकर टीम इंडिया की तैयारियों के लिए जी-जान से जुट गए हैं। बांग्लादेश के पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद चुनौती आसान नहीं होगी। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। अब बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का एक मास्टरप्लान सामने आया है। जिसके अनुसार, टीम इंडिया अलग एप्रोच के साथ प्रैक्टि्स कर रही है।

विज्ञापन

दो नेट्स का इस्तेमाल

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया की तैयारियों के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल जुट चुके हैं। उन्होंने एक खास प्लान बनाया है। जिसके तहत रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी के लिए दो नेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के स्पिनरों को काली मिट्टी की पिच दी गई है। जबकि तेज गेंदबाजों लाल मिट्टी का उपयोग कर रहे हैं। दरअसल, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है। यहां स्पिनर्स अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी विकल्पों के साथ एक्सपेरिमेंट में जुटी है।

विज्ञापन

उतारी नेट बॉलर्स की फौज 

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि भारत ने चेन्नई में अपने नेट बॉलर्स की फौज उतारी है। इसमें तमिलनाडु के एस अजित राम, एम सिद्धार्थ और पी विग्नेश जैसे स्पिनरों का नाम शामिल है। इन गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स पर बॉल डालते देखा गया है। इसी के साथ अर्पित गुलेरिया, गुरनून बरार, युद्धवीर सिंह, वैभव अरोड़ा, सिमरजीत सिंह, गुरजपनीत सिंह जैसे तेज गेंदबाजों के भी नाम सामने आए हैं। जिन्हें नेट बॉलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन

पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ