IND vs BAN: भारत के खिलाफ शाकिब अल हसन दूसरा टेस्ट खेलेंगे या नहीं? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

India vs Bangladesh Kanpur Test: चेन्नई में खेले गए पहले मैच के दौरान शाकिब अल हसन को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनके दूसरे टेस्ट में खेलने पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan Injury: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट कानपुर में शुक्रवार से शुरू होगा। बांग्लादेश के हेड कोच चंडिका हाथुरुसिंघे ने इस टेस्ट के लिए टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की उपलब्धता पर एक बड़ा अपडेट दिया है। शाकिब को चेन्नई टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उनका बतौर गेंदबाज काफी कम इस्तेमाल किया गया था। कोच ने शाकिब की फिटनेस संबंधी चिंताओं को दरकिनार किया है और कहा है कि वो दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

बुमराह की गेंद पर चोटिल हो गए थे शाकिब

शाकिब को चेन्नई टेस्ट में बल्लेबाजी करते समय चोट लग गई थी। उन्हें यहां भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक तेज गेंद लगी। इसके बाद अनुभवी ऑलराउंडर को दोनों पारियों में लंबे समय तक गेंदबाजी से दूर रखा गया, लेकिन फिर भी उन्होंने पूरे मैच में 21 ओवर बॉलिंग की। शाकिब को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) चयन पैनल के सदस्य हन्नान सरकार ने पहले दावा किया था कि टीम मैनेजमेंट कानपुर में ट्रेनिंग सेशन के बाद शाकिब की उपलब्धता पर आखिरी फैसला करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

हेड कोच ने की शाकिब की तारीफ

हथुरुसिंघे ने कानपुर में टीम के पहले ट्रेनिंग सेशन के बाद कहा, ‘फिलहाल मैंने अपने फिजियो या किसी से भी बात नहीं की है। वह अभी भी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।’ कोच ने दूसरी पारी में भारतीय अटैक के सामने शानदार बैटिंग करने के लिए शाकिब की जमकर तारीफ की। शाकिब ने दूसरी पारी में 56 गेंदों का सामना करके 25 रन बनाए। शाकिब पहली पारी में 64 गेंदों पर 32 रन बनाकर टीम के हाईस्ट-स्कोरर थे।

विज्ञापन

काफी समय से शांत है शाकिब का बल्ला

हालांकि पिछले कुछ समय से शाकिब का बल्ला कुछ खास नहीं चल रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी बल्ले के कुछ खास नहीं किया, जहां टीम ने ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी। शाकिब यहां तीन पारियों में केवल 15, 2 और 21 रन ही बना सके थे। हालांकि हाथुरुसिंघे ने कहा कि वह शाकिब फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ