हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: संजू सैमसन ने खोला 5 छक्कों का राज, ऐसे की थी प्लानिंग

India vs Bangladesh 3rd T20I Sanju Samson: भारत और बांग्लादेश के बीच हैदराबाद में खेले गए तीसरे मैच में संजू सैमसन का धमाका देखने को मिला। इस मैच में संजू ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे। मैच के बाद संजू ने 5 छक्के लगाने का राज खोला।

विज्ञापन
Sanju Samson

India vs Bangladesh 3rd T20I Sanju Samson: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में संजू सैमसन का तूफानी अंदाज देखने को मिला। संजू ने तीसरे टी20 मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं संजू ने एक ओवर में पांच लगातार छक्के जड़े थे। वहीं मैच के बाद संजू ने पांच छक्के लगाने का राज खोलते हुए पूरी प्लानिंग बताई।

संजू कब से कर रहे थे 5 छक्के लगाने की प्लानिंग

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले दो मैचों में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा था। दूसरे मैच में जल्दी आउट होने के बाद संजू को काफी ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन अपनी एक धमाकेदार पारी से संजू ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। तीसरे मैच में संजू ने रिशद हुसैन के एक ओवर में पांच लगातार छक्के जड़े। वहीं मैच के बाद बोलते हुए संजू ने बताया कि, वे पिछले एक साल से एक ओवर में पांच छक्के लगाने की कोशिश कर रहे थे। जो बांग्लादेश के खिलाफ हो गया।

ये भी पढ़ें:- इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ रवि बिश्नोई का नाम, बुमराह-कुलदीप को पछाड़ ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

विज्ञापन

संजू ने लगाया शानदार शतक

तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसके अलावा संजू के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। संजू अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज में भी बांग्लादेश का सूपड़ा साफ किया है। टी20 सीरीज को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 3-0 से अपने नाम किया। तीसरे टी20 मैच कों टीम इंडिया ने 133 रन से अपने नाम किया था। संजू सैमसन को शानदार प्रदर्शन करने के चलते प्लेयप ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup For Blind के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों पर ‘मेहरबान’ सेलेक्टर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola