India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद अब भारत कानपुर टेस्ट को जीतकर बांग्लादेश का सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ करना चाहेगा। इस मैच को टीम इंडिया हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि ये मैच जीतकर भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। दूसरी तरफ डब्ल्यूटीसी फाइनल प्वाइंट टेबल में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हराकर अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की हालत काफी खराब दिख रही है।
कानपुर टेस्ट जीतकर फाइनल की राह होगी आसान
कानपुर टेस्ट के बाद भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 8 मैच और खेलने होंगे। जिसमें से तीन टेस्ट घर पर न्यूजीलैंड के साथ खेलने हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में जाकर भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 5 टेस्ट मैच खेलने हैं जो काफी अहम होंगे।
ये भी पढ़ें;- पाकिस्तान के कप्तान की लाइव बेइज्जती! पत्रकार ने कैमरे के सामने ‘लताड़ा’, देखें VIDEO
अगर टीम इंडिया कानपुर टेस्ट जीत जाती है तो उसके लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल की राह और आसान हो जाएगी। जिसके बाद भारत को 8 में से 4 मैच जीतने होंगे। जिसके बाद भारतीय टीम खुद के दम पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी, उसको किसी दूसरी टीम की हार जीत पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
यदि भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में चल रहा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया तो भारत के लिए थोड़ी सी दिक्कत होगी, उसके बाद रोहित एंड कंपनी को आगे 8 में से 5 मैच जीतने होगे। क्योंकि अगर मैच ड्रॉ होता है तो फिर भारत और बांग्लादेश को 4-4 अंक मिलेंगे, लेकिन अगर भारत मैच जीत जाता है तो फिर उसको पूरे 12 अंक मिलेंगे।
ऐसे में टीम इंडिया हर हाल में कानपुर टेस्ट को जीतकर 12 अंक हासिल करना चाहेगी। जिससे डब्ल्यूटीसी में टीम इंडिया का पहला स्थान ओर ज्यादा मजबूत हो जाएगा। भारत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका तीसरे पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में भारत की जीत पक्की! अब करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
14 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
51 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
56 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines