India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक तरफ टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करना चाहेगी, तो वहीं बांग्लादेश की टीम सीरीज को 1-1 पर खत्म करना चाहेगी। कानपुर टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया का एक खिलाड़ी है, जो भारत के लिए काफी समय पहले टेस्ट में डेब्यू कर चुका है लेकिन कानपुर में अभी तक इस खिलाड़ी को एक भी टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। जबकि कानपुर को इस खिलाड़ी का होमग्राउंड माना जाता है।
कुलदीप यादव खेलेंगे कानपुर टेस्ट!
टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंजबाज कुलदीप यादव को टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल तो किया गया है लेकिन पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप को मौका नहीं मिला था। अब कानपुर के अपने होमग्राउंड पर कुलदीप यादव अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। दरअसल कुलदीप ने कानपुर के ग्रीन पार्क में अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: प्रैक्टिस मैच में अक्षर पटेल ने छुड़ाए विराट के पसीने, अश्विन ने भी कर दी हालत खराब
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे टेस्ट मैच में काली मिट्टी की पिच होने के चलते टीम इंडिया 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। दरअसल काली मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। इतना ही नहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कानपुर टेस्ट से आराम दिया जा सकता है। भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा।
कुलदीप का टेस्ट करियर
कुलदीप यादव ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 53 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उनका बेस्ट प्रदर्शन 113 रन देकर 8 विकेट लेना रहा है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ICC Rankings में भारत के युवा खिलाड़ियों ने मचाई तबाही, यशस्वी-गिल समेत चमके 5 सितारे
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
5 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
26 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines