India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज एक मैच खेला जा चुका है, जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट मैच के लिए कानपुर में मौजूद हैं। 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम कानपुर टेस्ट के लिए जमकर तैयारी कर रही है। खासकर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली। क्योंकि ये दोनों सीनियर खिलाड़ी चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप साबित हुए थे, ऐसे में अब दूसरे टेस्ट मैच में फैंस की नजरें रोहित और विराट पर रहने वाली हैं।
कहां देख सकेंगे लाइव मैच
दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। मैच के लिए टॉस 9 बजे होगा, जहां दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भी देखने को मिलेगी। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी। जहां पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं।
इसके अलावा कानपुर टेस्ट का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा। बता दें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए भारतीय टीम के लिए ये मैच काफी अहम है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल प्वाइंट टेबल में अपनी स्थिति को ज्यादा मजबूत करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी, होगा पहला इम्तिहान
प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच लाल मिट्टी की पिच पर खेला गया था। जिसके चलते दोनों टीमें 3-3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी थी। वहीं अब कानपुर में काली मिट्टी की पिच पर मैच होने वाला है, जिस पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसे में अब टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप यादव कानपुर टेस्ट में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रोहित शर्मा को एक तेज गेंदबाज का प्लेइंग इलेवन से पत्ता काटना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: अगर कानपुर टेस्ट हुआ ड्रॉ, WTC प्वाइंट टेबल में भारत को होगा नुकसान, जानें समीकरण
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
14 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines