IND vs BAN: बुमराह को आराम! कुलदीप या अक्षर को मौका, कैसा होगा कानपुर टेस्ट के लिए भारत का गेम प्लान

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा। इस मैच से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से किसी एक मौका मिल सकता है।

Team India

Team India

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी थी। जिससे फैंस थोड़ा हैरान भी हुए थे लेकिन ये फैसला भारत ने लाल मिट्टी की पिच के चलते लिया था। जिसपर तेज गेंदबाजों ने ही ज्यादा विकेट चटकाए थे। वहीं अब कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया का थोड़ा गेम प्लान बदल सकता है।

विज्ञापन

बुमराह को मिल सकता है आराम

चेन्नई टेस्ट में लाल मिट्टी की पिच पर दोनों टीमें खेली थी, जिसपर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद थी। दूसरी तरफ अब कानपुर टेस्ट में काली मिट्टी की पिच होने वाली है, जिसपर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। ऐसे में टीम इंडिया तीसरे स्पिन गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है।

विज्ञापन

दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लंबे टेस्ट सीजन का हवाला देते हुए दूसरे टेस्ट मैच से आराम दे सकते हैं। क्योंकि टीम इंडिया इसके बाद 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के साथ और 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलने हैं, जिसके लिए टीम मैनेजमेंट चाहेगा कि बुमराह बिल्कुल फिट रहे। चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर बुमराह ने कुल 21 ओवर डाले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुलदीप या अक्षर, किसका पलड़ा भारी

अगर जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया जाता है, तो फिर प्लेइंग इलेवन में तीसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल किसी एक को मौका मिल सकता है। हालांकि दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर कुलदीप यादव का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुलदीप ने 19 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पास अश्विन और जडेजा के रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं, ऐसे में अक्षर पटेल की जगह बनती हुई दिखाी नहीं दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ