India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। रोहित शर्मा के गेंदबाजी का फैसला करने के साथ ही 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। दरअसल कानपुर में हुई बारिश के चलते आउटफील्ड गीली थी, जिसके चलते मैच में टॉस देरी से हुआ और मैच भी देरी से शुरू हुआ।
कानपुर टेस्ट में टूट गया 9 साल पुराना रिकॉर्ड
कानपुर टेस्ट में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर अपने पहले गेंदबाजी करने वाले फैसले से सभी चौका दिया। दरअसल 9 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम ने घरेलू टेस्ट सीरीज में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये कारनामा रोहित शर्मा की कप्तानी से पहले विराट कोहली की कप्तानी में हुआ था। जब साल 2015 में साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर थी। जिसका एक टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जाना था, इस मैच में कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कुलदीप यादव को क्यो नहीं मिला कानपुर टेस्ट में मौका? भड़क उठे फैंस
कानपुर में 1964 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
कानपुर के ग्रीन पार्क में 1964 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साल 1964 में भारत और इंग्लैंड के बीच इस मैदान पर एक टेस्ट मैच खेला गया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी थे। जिन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था।
कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका
कानपुर टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में एकबार फिर से कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया है। जबकि ग्रीन पार्क कुलदीप का होम ग्राउंड है और आज तक उन्होंने इस ग्राउंड पर एक भी इंटरनेशनल टेस्ट मैच नहीं खेला है।
ये भी पढ़ें:- Video: फाइनल में पाक खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, ओलंपियाड का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
28 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines