IND vs BAN: कुलदीप यादव को क्यो नहीं मिला कानपुर टेस्ट में मौका? भड़क उठे फैंस

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में भी कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला है। जिसपर अब फैंस भड़क उठे हैं।

kuldeep yadav

kuldeep yadav

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के दौरान जब रोहित से प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। चेन्नई टेस्ट में जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे वहीं कानपुर टेस्ट में हैं। यानी कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलने से फैंस काफी निराश दिख रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

दरअसल कानपुर में काली मिट्टी की पिच पर मैच खेला जा रहा है। मैच से पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि टीम इंडिया तीसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। लेकिन ऐसा हो न सका। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पोस्ट करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि ऐसा कौनसा डर टीम इंडिया के कप्तान को सता रहा था जो उन्होंने कुलदीप को घरेलू मैदान पर खेलने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट वसीम जाफर ने भी कुलदीप यादव के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, जो बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए।

विज्ञापन

कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ