India vs Bangladesh 2nd Test Weather: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे कानपुर टेस्ट का आज आखिरी दिन है। इस मैच के दो दिन बारिश की वजह से खराब हो गए थे। पहले दिन के बाद सीधे चौथे दिन खेल शुरू हुआ था। चौथे दिन भातीय टीम ने टेस्ट में टी20 वाला अंदाज दिखाया। जिसके चलते टीम इंडिया ने अपनी जीत की उम्मीदों को बढ़ाया है। लेकिन भारत की जीत में बारिश बाधा डाल सकती है। पांचवें दिन कानपुर के मौसम पर भी ताजा अपडेट सामने आ चुका है।
ऐसा रहेगा आज कानपुर का मौसम
रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में आज थोड़े बादल देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में बारिश के 12 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं। हालांकि धूप भी निकलती हुई दिखाई देगी। ऐसे में आज फिर से मैच पूरा होने के आसार है। कानपुर टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन है, आज मैच का रिजल्ट आने वाला है। जिसका फैंस को इंतजार है। जहां भारतीय टीम इस मैच को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। तो वहीं बांग्लादेश भी टीम इंडिया को टक्कर दे रही है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने अश्विन को दिया गुरुमंत्र, फिर ऐसे फंस गया बांग्लादेशी बल्लेबाज
चौथे दिन का खेल
चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर समाप्त हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में ताबड़तो़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। पहली गेंद से ही भारतीय टीम के इरादे साफ दिख रहे थे। कप्तान रोहित ने अपनी 23 रनों की छोटी सी पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया था। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली थी। जिसमें जायसवाल ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
केएल राहुल ने भी काफी तेज पारी खेली थी, राहुल ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए थे। जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। विराट कोहली ने 47 और शुभमन गिल ने 39 रन बनाए थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए थे। भारतीय टीम के पास अभी भी 26 रनों की बढ़त है। चौथे दिन दोनों विकेट आर अश्विन ने अपने नाम किए थे।
50 ओवर से पहले बांग्लादेश को रोकना
वैसे तो टीम इंडिया कानपुर टेस्ट में काफी अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है। लेकिन अब अगर भारतीय टीम को ये मैच जीतना है तो आज बांग्लादेश को पांचवें दिन 50 ओवर से पहले ऑलआउट करना होगा। अगर बांग्लादेश 50 ओवर से ज्यादा खेल जाती है तो मैच ड्रॉ होने की कगार पर आ जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पांचवें दिन टीम इंडिया के स्क्वाड से रिलीज हुए ये 3 खिलाड़ी, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
38 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
40 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
55 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines