India vs Bangladesh 2nd T20I: भारतीय टीम टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही है। वहीं आज सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें तैयार है। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए दो युवा खिलाड़ियों मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में मयंक ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट भी हासिल किए थे। वहीं अब दूसरे टी20 मैच में एक युवा तेज गेंदबाज अपना डेब्यू कर सकता है।
हर्षित राणा का हो सकता है डेब्यू
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हर्षित ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में राणा ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते उनको इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया, लेकिन पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में राणा को मौका नहीं मिला था। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में राणा की एंट्री हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टी20 में कैसा होगा मौसम का हाल, पिच से किसे मिलेगी मदद? जानें रिपोर्ट
कौन होगा प्लेइंग इलेवन से बाहर?
अब बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अगर हर्षित राणा को दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में चुना जाता है तो कौनसे खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार पहले टी20 मैच में अपना डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। चूंकि दिल्ली की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है इसके चलते राणा के डेब्यू के चांस बढ़ जाते हैं। अगर नीतीश कुमार रेड्डी को दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता है तो फिर रियान पराग ऊपर बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और हर्षित राणा।’
ये भी पढ़ें:- World Cup 2024: न्यूजीलैंड की हार से क्या भारत को नुकसान? जानें सेमीफाइनल के समीकरण
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines