World Cup 2024: न्यूजीलैंड की हार से क्या भारत को नुकसान? जानें सेमीफाइनल के समीकरण

Women’s T20 World Cup 2024: 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, जिसके बाद सेमीफाइनल की लड़ाई अब और भी मजेदार हो गई।

Team India (3)

Women’s T20 World Cup 2024: महिला विश्व कप 2024 में आए दिन कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी। लेकिन मेन इन ब्लू को पहले मैच में हार मिल गई। इस हार के बाद टीम इंडिया पर सेमीफाइनल में पहुंचने का खतरा मंडराने लगा। हालांकि 8 अक्टूबर को खेले गए ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले के बाद अब सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण बदल गया है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को ये काम करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया

8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कमाल कर दिया। सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए और बेथ मूनी ने 32 गेंदों में 40 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को धांसू शुरुआत दिलाई। उनके अलावा एलिस पेरी ने भी 24 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि फोबे लिचफील्ड ने 18 रनों का योगदान दिया और टीम का स्कोर 148/6 पर पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19.2 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन अमेलिया केर ने बनाए। उन्होंने 31 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में न्यूजीलैंड को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अंक तालिका में हुआ बदलाव

भारत को पहला मैच न्यूजीलैंड से गंवाना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई थी। लेकिन अपने दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा कर दिया। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के बाद भारत का राह थोड़ी आसान हो गई है। क्योंकि न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और भारत ने अब तक खेले गए 2 मैच में 1-1 मुकाबले जीते हैं। लेकिन भारत अंक तालिका में अभी भी चौथे स्थान पर है। क्योंकि टीम का रनरेट अच्छा नहीं है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को न केवल सभी मैच जीतने हैं, बल्कि उसे अच्छे रन रेट के साथ भी जीत हासिल करनी है।

ऐसा है अंक तालिका का हाल

ऑस्ट्रेलिया इस समय ग्रुप A में 2 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, वहीं न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत चौथे स्थान पर तो श्रीलंका 0 अंक के साथ आखिरी पायदान पर विराजमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ