India vs Bangladesh Shubman Gill: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही भी साबित होता दिखा। दलीप ट्रॉफी 2024 के दौरान से खराब फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का एक बार फिर से फ्लॉप शो देखने को मिला है। मैच के पहले दिन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। जिसके बाद गिल पर फैंस जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम को गिल से लंबी पारी की उम्मीद थी, लेकिन एक बार उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को निराश किया।
गिल हुए फ्लॉप, भड़क उठे फैंस
शुभमन गिल पर सेलेक्टर्स ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। दलीप ट्रॉफी में भले उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन फिर भी उनको इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। लेकिन पहले ही दिन पहले ही सेशन में गिल महज 8 गेंद ही खेल पाए। जिसमें उनके बल्ले से एक भी अच्छा शॉट देखने को नहीं मिला। 8 गेंदों का सामना करने के बाद भी गिल अपना खाता नहीं खोल पाए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
गिल का खराब प्रदर्शन देखकर फैंस टेस्ट टीम में रुतुराज गायकवाड़ को शामिल करने की मांग उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि, इसलिए रुतुराज, गिल से बेहतर है। कई यूजर्स का कहना है कि गिल को अब टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- भारत-बांग्लादेश के बीच पहले ही मैच में टूट गया 42 साल का रिकॉर्ड, देखें ये आंकड़ा
फिलहाल खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। क्योंकि टीम इंडिया पहले सेशन में ही अपने तीन बड़े बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल को विकेटों को खो चुकी है।
ये भी पढ़ें:- Hasin Jahan की बोल्ड तस्वीरों पर भड़के फैंस, बोले-अगर तुम शामी की वाइफ न होती तो…
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
50 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines