भारत-बांग्लादेश के बीच पहले ही मैच में टूट गया 42 साल का रिकॉर्ड, देखें ये आंकड़ा

IND vs BAN First Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।

India vs Bangladesh Test

India vs Bangladesh Test

IND vs BAN First Test Match: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की क्रिकेट सीरीज का आगाज हो चुका है। इस मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम ने 34 रन के स्कोर पर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट (रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली) के विकेट खो दिए हैं। इस मैच में चेपॉक स्टेडियम के 42 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है।

विज्ञापन

कौन सा टूटा रिकॉर्ड 

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद रिकॉर्ड बनाया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी कि चेपॉक स्टेडियम में पिछले 21 टेस्ट मैचों में यह पहली बार है जब किसी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछली बार इंग्लैंड की टीम ने 1982 में इस मैदान पर टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। हालांकि, 13 जनवरी से 18 जनवरी 1982 तक खेला गया ये मैच ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहंदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद और नाहिद राणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ