India vs Bangladesh 1st Test Rishabh Pant Century: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पहली पारी में आर अश्विन और दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने कमाल का शतक लगाया है। दरअसल पंत की टेस्ट क्रिकेट में लगभग 2 साल के बाद वापसी हुई है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि उनका कमबैक कैसा होगा। पहली पारी में पंत ने अच्छी पारी खेली थी लेकिन अपनी पारी को वे ज्यादा लंबा नहीं कर पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में पंत ने शतकीय पारी खेलकर शानदार कमबैक किया है।
पंत का शानदार शतक
चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में शानदार कमबैक किया है। पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पंत ने 13 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। बता दें, टेस्ट क्रिकेट में पंत के बल्ले से ये शतक 634 दिन के बाद आया है। ऋषभ पंत का ये टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: तीसरे दिन चेन्नई में आई गाबा टेस्ट की याद, गिल और पंत ने बांग्ला टाइगर्स को खदेड़ा
पंत ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी
ऋषभ पंत का ये 58 टेस्ट पारियों में छठा शतक है। वहीं इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक लगाए थे। धोनी ने ये 6 शतक 144 पारियों में लगाए थे। अब पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर की लिस्ट में एमएस धोनी के बराबर पहुंच गए हैं।
चेन्नई टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत के पास तीसरे दिन 500 से ज्यादा रन की बढ़त हो गई है। ऐसे में अब बांग्लादेश के लिए जीत की राह काफी कठिन होती हुई दिखाई दे रही है। पहली पारी में भी बांग्लादेश की टीम 149 रनों पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- Video: चैंपियंस ट्रॉफी पर आया बड़ा अपडेट, क्या पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines