IND vs BAN: तीसरे दिन चेन्नई में आई गाबा टेस्ट की याद, गिल और पंत ने बांग्ला टाइगर्स को खदेड़ा

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गाबा टेस्ट मैच की याद आ गई। साल 2021 में भी पंत और गिल ने धमाका किया था, जबकि इस मैच में भी दोनों ने बांग्लादेशी टीम को पानी पिला दिया।

Team India (12)

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखी जा रही है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद गिल और पंत ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर फैंस को गाबा टेस्ट की याद आ गई। गाबा टेस्ट में भी पंत और गिल ने कंगारुओं का धागा खोलकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

चेन्नई टेस्ट मैच में आई गाबा की याद

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन गिल और पंत ने भारतीय टीम की पारी को संभाल रखा है। दोनों बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। गिल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। जबकि पंत अर्धशतक के करीब हैं। हालांकि इस दौरान फैंस को गाबा टेस्ट की याद आ गई। आपको बता दें कि गाबा में भारतीय टीम ने मैच जीतकर साल 2021 में इतिहास रचा था। भारतीय टीम की ओर से गाबा टेस्ट में गिल और पंत ने ही शानदार प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

चेन्नई टेस्ट मैच में भी पंत ने गाबा टेस्ट मैच की तरह कई दर्शनीय शॉट खेला और 88 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

विज्ञापन

पंत और गिल की यादगार पारी

भारतीय टीम की ओर से गाबा टेस्ट मैच के आखिरी दिन गिल और पंत ने कमाल कर दिखाया था। सलामी बल्लेबाज के तौर पर गिल ने इस मैच में 146 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 138 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेल कर गाबा का घमंड तोड़ा था और भारत को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जिताई थी। हालांकि अब बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे दिन शुभमन गिल और पंत मिलकर बांग्लादेश के खिलाड़ियों की रेल बना रहे हैं।

ऐसा है मैच का हाल

तीसरे दिन भारतीय टीम बांग्लादेश पर अपना शिकंजा कस चुकी है। गिल 118 गेंदो में 65 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत 44.4 ओवर में 155/3 रन बनाकर 382 रनों की लीड बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ