India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में खराब शुरुआत देखने को मिली है। भारतीय टीम को लंच ब्रेक तक पहले सेशन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में तीन बड़े झटके लग चुके हैं। जिसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला। वहीं मैच के दौरान पंत और बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है।
पंत और दास के बीच हुई बहस
ऋषभ पंत की करीब दो साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई है। आते ही पंत का टेस्ट क्रिकेट में वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला है। वहीं मैच के पहले दिन पंत और लिटन दास के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली। दरअसल जायसवाल के एक शॉट पर रन लेने के दौरान दास ने पंत की तरफ थ्रो किया। जिसपर गेंद पंत को लगने से बची। उसके बाद पंत को दास की तरफ देखकर कहते हुए सुना गया कि ‘उसको फेंको ना भा, मुझे क्यों मार रहे हो’
ये भी पढ़ें;- IND vs BAN: ‘भारतीय क्रिकेट का बाबर आजम…’ शुभमन गिल पर भड़क रहे फैंस
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ‘भारतीय क्रिकेट का बाबर आजम…’ शुभमन गिल पर भड़क रहे फैंस
पंत का शानदार कमबैक
कार एक्सीडेंट के बाद पंत ने आईपीएल 2024 से क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी। जिसके बाद उनको टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में भारत के लिए खेलते हुए देखा गया। हालांकि फैंस को पंत की टेस्ट क्रिकेट में वापसी का इंतजार था। अब पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की है। अभी तक पंत ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। खबर लिखे जाने तक पंत 33 रन बना चुके थे।
ये भी पढ़ें;- पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को झटका देने वाले हसन महमूद कौन हैं? देखें इनका अब तक का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
22 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
30 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
43 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines