India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। 19 सितंबर से पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले ही दिन टीम इंडिया के 4 बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल ने खराब बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया। वहीं अब इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी के ऊपर दूसरे मैच से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरे मैच एक धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।
केएल राहुल की होगी छुट्टी!
पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन टीम इंडिया ने 150 रन के अंदर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि जायसवाल और पंत ने अच्छी पारी खेली थी लेकिन रोहित, गिल, विराट और राहुल ने खराब प्रदर्शन किया था। केएल राहुल से टीम को उम्मीद थी कि वे मध्यक्रम में पारी को संभालेंगे लेकिन राहुल 52 गेंदों का सामना करके 16 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। राहुल का प्रदर्शन पिछले काफी समय से खराब रहा है, दलीप ट्रॉफी में राहुल फ्लॉप साबित हुए थे। अब अगर दूसरी पारी में भी राहुल का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो उनको दूसरे टेस्ट मैच से बाहर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पहले टेस्ट के बीच दलीप ट्रॉफी में छाया स्टार खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट में हो सकता है डेब्यू
सरफराज खान को मिल सकता है मौका
पहले मैच के लिए सरफराज खान को 16 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल ने सरफराज की जगह ली थी। अब राहुल के फ्लॉप होने के बाद दूसरे टेस्ट मैच मे सरफराज खान की वापसी हो सकती है। टेस्ट क्रिकेट मे सरफराज का डेब्यू काफी शानदार रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही सरफराज ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस सीरीज में सरफराज ने 3 मैचों में 3 अर्धशतक के साथ 200 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ICC ले सकती है बांग्लादेश पर एक्शन, पहले ही दिन किया ये काम
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
27 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
34 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines