क्या लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी से मिले अरशद नदीम? गोल्ड मेडलिस्ट का वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

Arshad Nadeem Lashkar E Taiba Terrorist Harris Dar: अरशद नदीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह लश्कर ए तैयबा के आतंकी हारिस डार से मिले हैं।

Arshad Nadeem Terrorist Harris Dar

Arshad Nadeem Terrorist Harris Dar

विज्ञापन

Arshad Nadeem Lashkar E Taiba Terrorist Harris Dar: पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पेरिस से पाकिस्तान पहुंचने के बाद उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है। इस बीच उनका एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है। जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद हारिस डार से मिले हैं। उन्हें डार के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, हारिस डार प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक राजनीतिक मोर्चे, मिलि मुस्लिम लीग (एमएमएल) का संयुक्त सचिव है।

विज्ञापन

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उठाए सवाल

इस वीडियो में हारिस अरशद से कहता नजर आ रहा है कि इस मुल्क का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है। हम लोग जैवलिन थ्रो का टूर्नामेंट करवाएंगे। ये वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरशद पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा- पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अरशद नदीम की मुलाकात भारत के मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी हारिस डार से हुई।

विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में करवाए थे हमले 

हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि अरशद की मुलाकात पेरिस ओलंपिक से पहले हुई थी या फिर वहां से पाकिस्तान लौटने के बाद, लेकिन ये वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हाफिज सईद की ओर से बनाया गया संगठन है। पाकिस्तानी आतंकी हाफिज को मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। आपको बता दें कि 2008 में मुंबई में हुए हमले में 166 लोग मारे गए थे। लश्कर के 10 आतंकियों ने 60 घंटे तक मुंबई को दहलाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

ग्लोबल टेरेरिस्ट

बता दें कि 2018 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने 7 आतंकवादियों को स्पेशली डेजिग्नेटेड ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया था। जिसमें हारिस डार समेत सैफुल्लाह खालिद, मुजम्मिल इकबाल शशिमी, ताबिश कय्यूम, फय्याज अहमद, फैसल नदीम और मुहम्मद एहसान का नाम शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ