India vs Australia Border Gavaskar Trophy: टीम इंडिया इस साल बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई में होगी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी। इस सीरीज में दोनों देशों के बीच कांटे की टक्कर नजर आती है।
मोहम्मद शमी के लौटने की उम्मीद
इससे पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोट से उबरने के बाद लौटने की उम्मीद है। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी खेलते नजर आएंगे। इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दो अनकैप्ड गेंदबाजों को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मौका देने की बात कही है। जाफर ने एक इंटरव्यू में सुझाव देते हुए कहा कि भारत तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ‘डार्क हॉर्स’ मयंक यादव को टेस्ट टीम में शामिल कर सकता है।
ये खिलाड़ी हो सकता है डार्क हॉर्स
जाफर ने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज फिट रहते हैं तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है। टीम इंडिया के स्क्वाड में अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के गेंदबाजी विकल्प हो सकते हैं। वहीं मयंक यादव डार्क हॉर्स हो सकते हैं, बशर्ते वह फिट और उपलब्ध हों। डार्क हॉर्स एक ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे आमतौर पर कम जाना जाता है। जाफर का मानना है कि ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को सरप्राइज दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: इंग्लैंड ने बदला टेस्ट टीम का कप्तान, बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद इस खिलाड़ी को मिली कमान
आईपीएल में मचाई सनसनी
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यादव ने आईपीएल में सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए फैंस को चकित किया था। उन्होंने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। मयंक ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि, तेज गेंदबाज को चोट के कारण बाहर होना पड़ा। इसके बाद वह पूरे आईपीएल में नजर नहीं आए। जबकि अर्शदीप की बात करें तो उन्होंने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। अर्शदीप ने अब तक टीम इंडिया के लिए 8 वनडे और 54 टी20 मैच खेले हैं। पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने भी अर्शदीप को टेस्ट खिलाने की सलाह दी थी।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराती है टीम इंडिया, आंकड़े देख रिकी पोंटिंग को आ जाएगा तरस
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
50 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines