India vs Australia 5th Test: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 2 ऑस्ट्रेलिया और एक भारत ने जीता था, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 184 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मेलबर्न टेस्ट के दौरान टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को थोड़ी दिक्कत में देखा गया था, हालांकि उन्होंने बताया था कि उनकी पीठ में दर्द है। ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्या Kl Rahul के साथ हो रहा गलत? फ्लॉप होने का ये है सबसे बड़ा कारण कोच ने दिया अपडेट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से मिचेल स्टार्क बाहर रह सकते हैं। हालांकि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। दूसरी तरफ स्टार्क की चोट को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया, "स्पष्ट रूप से स्टार्क को कुछ खास बीमारी है। " यानी स्टार्क इंजरी से जूझ रहे हैं अब ये इंजरी कितनी गंभीर है इसके बारे में कहा नहीं जा सकता है। अगर मिचेल स्टार्क भी सिडनी टेस्ट से बाहर रहते हैं तो फिर से ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के दूसरे धाकड़ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोटिल होकर सीरीज बाहर हो चुके हैं। अब ऑस्ट्रेलिया टीम नहीं चाहेगी कि स्टार्क भी पांचवें टेस्ट से बाहर हो। स्टार्क फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी है। अभी तक इस सीरीज में खेले गए चार मैचों में गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 15 विकेट चटकाए हैं। दूसरी तरफ अगर स्टार्क सिडनी टेस्ट से बाहर रहते हैं तो फिर उनकी जगह ब्यू वेबस्टर, सीन एबॉट और झाई रिचर्डसन में से किसी एक को मौका मिल सकता है। ये भी पढ़ें:- सिडनी में जीत से भी नहीं बनेगी बात, अगर ऐसा हुआ तभी WTC Final में पहुंच पाएगी टीम इंडिया