India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम चौथे दिन मेलबर्न टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दी। खासकर टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने कंगारू बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। चौथे दिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। वहीं चौथे दिन विराट कोहली को भी स्टीव स्मिथ के लिए मास्टर प्लान बनाते हुए देखा गया और अगली ही गेंद पर स्मिथ कोहली के मास्टर प्लान में फंस भी गए।
कोहली के मास्टर प्लान में फंसे स्मिथ
दरअसल जब क्रीज पर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो रोहित शर्मा ने गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को लगाया था। वहीं इस दौरान कोहली ने सिराज से बोला कि क्रीज के कोने से गेंद डालो। दरअसल फील्डिंग के दौरान कोहली को चिल्लाते हुए देखा गया ‘कोने से, कोने से..उसको पसंद से कोने से..’ जिसके बाद सिराज ने कोहली की बात मानी और अगली ही गेंद पर स्मिथ गलती कर अपना विकेट गंवा बैठे। पहली पारी में शतक लगाने वाले स्मिथ दूसरी पारी में महज 13 रन बनाकर आउट हुए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कंगारू टीम को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर खोए थे 6 विकेट
चौथे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बुमराह और सिराज के सामने ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए थे। महज 91 रन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए थे। अब मेलबर्न टेस्ट पर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: चौथे दिन यशस्वी से हुई 3 बड़ी गलतियां, रोहित ने भी लगाई फटकार
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
15 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
22 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
56 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines