IND vs AUS: चौथे दिन यशस्वी से हुई 3 बड़ी गलतियां, रोहित ने भी लगाई फटकार

India vs Australia 4th Test: चौथ दिन टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी रही, लेकिन फील्डिंग में यशस्वी जायसवाल ने काफी निराश किया। चौथे दिन यशस्वी ने 3 कैच छोड़े।

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट का आज चौथा दिन है। टीम इंडिया की पहली पारी 369 पर समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। दूसरी पारी में 96 रन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। वहीं चौथे दिन फील्डिंग के दौरान यशस्वी जायसवाल ने तीन बड़ी गलतियां की। जिसके चलते जायसवाल को कप्तान रोहित शर्मा से फटकार भी खानी पड़ी।

विज्ञापन

जायसवाल ने छोड़े 3 कैच

दरअसल चौथे दिन टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान यशस्वी जायसवाल की तरफ से काफी साधारण फील्डिंग देखने को मिली। जायसवाल ने तीन कैच भी छोड़े जो टीम इंडिया को थोड़े भारी भी पड़े। इनमें एक कैच पैट कमिंस का काफी आसान था, लेकिन स्लिप में खड़े जायसवाल इसको पकड़ नहीं पाए। जिसके बाद रोहित ने काफी गुस्से में रिएक्ट किया। ये कैच जायसवाल ने आकाश दीप की गेंद पर छोड़ा था, जिससे आकाश भी नाखुश दिखे। पैट कमिंस के अलावा चौथे दिन यशस्वी ने उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन के भी कैट छोड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुमराह के 200 टेस्ट विकेट पूरे

चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने काफी खतरनाक गेंदबाजी का नजारा पेश किया। टी ब्रेक तक बुमराह 4 विकेट चटका चुके थे। वहीं चौथे दिन जसप्रीत बुमराह ने अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। बुमराह सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने महज 44 टेस्ट मैचों में ही 200 विकेट हासिल कर लिए हैं, जबकि कपिल देव ने 50 मैचों में ये आंकड़ा पूरा किया था। बुमराह ने चौथे दिन सैम कोंस्टास, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी को आउट किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ