IND vs AUS: काम आया कोहली का 'मास्टर प्लान', सिराज को अगली ही गेंद पर मिला विकेट; VIDEO

India vs Australia 4th Test: चौथे दिन मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। वहीं चौथे दिन एक बार फिर से विराट कोहली का मास्टर प्लान देखने को मिला, जिसमें स्टीव स्मिथ फंसते हुए दिखाई दिए।

Virat Kohli

Virat Kohli

India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम चौथे दिन मेलबर्न टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दी। खासकर टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने कंगारू बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। चौथे दिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। वहीं चौथे दिन विराट कोहली को भी स्टीव स्मिथ के लिए मास्टर प्लान बनाते हुए देखा गया और अगली ही गेंद पर स्मिथ कोहली के मास्टर प्लान में फंस भी गए।

विज्ञापन

कोहली के मास्टर प्लान में फंसे स्मिथ

दरअसल जब क्रीज पर स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो रोहित शर्मा ने गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को लगाया था। वहीं इस दौरान कोहली ने सिराज से बोला कि क्रीज के कोने से गेंद डालो। दरअसल फील्डिंग के दौरान कोहली को चिल्लाते हुए देखा गया ‘कोने से, कोने से..उसको पसंद से कोने से..’ जिसके बाद सिराज ने कोहली की बात मानी और अगली ही गेंद पर स्मिथ गलती कर अपना विकेट गंवा बैठे। पहली पारी में शतक लगाने वाले स्मिथ दूसरी पारी में महज 13 रन बनाकर आउट हुए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर खोए थे 6 विकेट

चौथे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बुमराह और सिराज के सामने ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए थे। महज 91 रन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए थे। अब मेलबर्न टेस्ट पर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ