India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा। हालांकि इस बॉक्सिंग डे-टेस्ट के लिए अभी तक टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने नहीं आई है। हालांकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का इस मैच में खेलना तय है। अभी तक इस सीरीज में गिल ने दो मैच खेले हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं अब मेलबर्न टेस्ट में गिल एक खास ‘शतक’ बनाने वाले हैं। मैदान पर उतरते ही गिल कमाल कर देंगे।
मेलबर्न टेस्ट में ये कमाल करेंगे गिल
दरअसल शुभमन गिल मेलबर्न में अपना 100वां इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हैं। जी हां गिल ने अभी तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 99 मुकाबले खेले हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच गिल के करियर का 100वां इंटरनेशनल मैच होने वाला है। ऐसे में गिल के नाम एक खास ‘शतक’ होने वाला है। इस मैच में शुभमन गिल अच्छी पारी खेलकर अपने 100वें इंटरनेशनल मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट पर भी मंडराया बारिश का खतरा, जाने पांचों दिन की वेदर रिपोर्ट
इस सीरीज में गिल का प्रदर्शन
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ही शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। गिल के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके चलते गिल को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। इसके बाद गिल को एडिलेड और गाबा टेस्ट में खेलने का मौका मिला था। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 31 और दूसरी पारी में 28 रन बनाए थे। इसके अलावा गाबा टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से महज 1 ही रन निकला था।
ऐसा रहा गिल का क्रिकेट करियर
शुभमन गिल ने अभी तक भारत के लिए 31 टेस्ट, 47 वनडे और 21 टी20 मैच खेले हैं। 31 टेस्ट में गिल के नाम 1860 रन दर्ज हैं, इस दौरान गिल ने 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 47 वनडे में गिल ने 2328 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। 21 टी20 मैच में गिल ने 578 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, हुए 2 बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
6 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
35 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
47 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines