IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट पर भी मंडराया बारिश का खतरा, जाने पांचों दिन की वेदर रिपोर्ट

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। जानिए मेलबर्न टेस्ट के पांचों दिन का कैसा रहेगा मौसम?

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी, लेकिन अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या गाबा टेस्ट की तरह इस बॉक्सिंग डे-टेस्ट पर भी बारिश का साया मंडराया जा रहा है? ऐसे में अब हम आपको मेलबर्न टेस्ट के पांचों दिन के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा पांचों दिन का मौसम

गाबा टेस्ट की तरह अब मेलबर्न टेस्ट पर भी बारिश का साया मंडराया हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चौथे टेस्ट के पहले दिन यानी 26 दिसंबर को बारिश के 50 फीसदी चांस बताए जा रहे हैं। ऐसे में पहले दिन के खेल का मजा थोड़ा किरकिरा हो सकता है। इसके अलावा दूसरे दिन भी बारिश और तेज हवा की संभावना जताई जा रही है। वहीं तीसरे दिन के बाद से बारिश की संभावनाएं 30 फीसदी तक ही रह जाएंगे और तब क्रिकेट के अनुकूल मौसम होगा। चौथे और पांचवें दिन धूप देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मेलबर्न में दोनों टीमों के आंकड़े

रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद कर सकती है। दूसरी तरफ मेलबर्न में टीम इंडिया का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। अभी चक इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 ऑस्ट्रेलिया और 4 में भारत ने बाजी मारी है। इसके अलावा 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ