India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में नाथन मैकस्वीनी की जगह सैम कोंस्टास को सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया है। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की। वहीं सैम कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में कमाल की बल्लेबाजी करके इतिहास रच दिया है।
सैम ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
मैच की शुरुआत से ही सैम कमाल की लय में दिखाई दिए। ये उनका डेब्यू मैच है और अपने पहले ही मैच में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। सैम अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी इस युवा खिलाड़ी ने कमाल के शॉट्स लगाए हैं। अब सैम कोंस्टास टेस्ट क्रिकेट की एक ही पारी में बुमराह के खिलाफ 2 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा साल 2018 में इंग्लैंड के जोस बटलर ने करके दिखाया था।
ये भी पढ़ें;- हर्षा भोगले ने चुनी साल की बेस्ट टेस्ट टीम, रोहित और कोहली को नहीं मिली जगह, इस भारतीय दिग्गज को बनाया कप्तान
सैम ने खेली 60 रन की पारी
इस मैच में सैम ने पहली गेंद से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। तेज गेंदबाजों के सामने सैम ने काफी कमाल के शॉट्स लगाए। हालांकि स्पिन के सामने उनको थोड़ी परेशानी हुई। पहले दिन सैम 65 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में सैम ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रवींद्र जडेजा ने सैम को पवेलियन भेजा।
ये भी पढ़ें;- इन 4 टीमों के बीच खेला जाएगा Champions Trophy 2025 का सेमीफाइनल, फखर जमां ने की बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
Roman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
34 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
38 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
44 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines