Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Harsha Bhogle: फेमस कमेंटेटर हर्षा भोगले 2024 के लिए अपनी टेस्ट टीम चुनी है। उन्होंने अपनी टीम में तीन इंग्लैंड के खिलाड़ी, दो भारतीय और पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने इस टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी है।
हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल और बेन डकेट के रूप में दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपने ओपनर के रूप में चुना है। यशस्वी जायसवाल के लिए 2024 का साल अब तक शानदार रहा है। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने इस साल 27 पारियों में 1,332 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 52 का रहा है। दूसरी ओर बेन डकेट ने इस साल 1,100 रन बनाए हैं।
क्रिकबज के एक शो में बोलते हुए हेर्षा भोगले ने कहा, “यशस्वी जायसवाल ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह सब कुछ किया जो उनसे कहा गया था, इसलिए वह 2024 की टेस्ट टीम में मेरी पहली पसंद हैं। मैंने बेन डकेट को इसलिए चुना है क्योंकि उन्होंने दुनिया भर में रन बनाए हैं।”
हर्षा भोगले ने तीसरे और चौथे नंबर पर केन विलियमसन और जो रूट को चुना है। इस साल विलियमसन का औसत 59.58 है और उन्होंने सिर्फ़ 18 पारियों में 1,013 रन बनाए हैं। इस साल अभी तक रूट ने सबसे ज्यादा बनाए हैं। उन्होंने 31 पारियों में 1,556 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक और छह शतक भी ठोके हैं।
Harsha Bhogle’s Test team of the year. pic.twitter.com/ElmNziLeX2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 25, 2024
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा कि मेरे लिए केन विलियमस को नजरअंदाज करना मुश्किल है। उनका प्रदर्शन इस साल शानदार रहा है। आप कैसे किसी ऐसे खिलाड़ी को नजरअंदाज कर सकते हैं जिसने नंबर 3 पर बहुत अधिक रन बनाए हैं?” हर्षा भोगले ने कप्तान के तौर जसप्रीत बुमराह को चुना है।
2024 के लिए हर्षा भोगले की टेस्ट टीम: यशस्वी जयसवाल , बेन डकेट, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंडु मेंडिस, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, गस एटकिंसन, कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान)
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।