India vs Australia 3rd Test: गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर से फैंस को निराश किया है। 100 रन से पहले ही आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट चुकी थी। गाबा टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा को एक बार फिर से नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया।
चौथे दिन की शुरुआत में रोहित अच्छी लय में दिखे, लेकिन फिर वहीं पुरानी गलती करके अपना विकेट गंवा बैठे। एडिलेड टेस्ट में जिस तरह से रोहित आउट हुए थे, कुछ उस तरह ही गाबा में भी देखने को मिला है। जिसके बाद रोहित के ऊपर काफी सवाल उठ रहे हैं।
रोहित का फ्लॉप शो जारी
एडिलेड टेस्ट के बाद गाबा में भी रोहित शर्मा को नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया, लेकिन रोहित न तो ओपनिंग और न ही मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी कर पा रहे हैं। चौथे दिन रोहित महज 10 रन बनाकर आउट हुए। एक बार फिर से पैट कमिंस ने रोहित का विकेट चटकाया। सोशल मीडिया पर अब फैंस काफी भड़ास निकाल रहे हैं। कुछ यूजर्स अब रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की भी बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: ये 5 गलती विराट कोहली को गाबा में पड़ी भारी!
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गाबा टेस्ट हुआ ड्रॉ तो WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? समझिए पूरा समीकरण
टीम इंडिया का जीत पाना मुश्किल
गाबा टेस्ट में अब ऑस्ट्रेलिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम इंडिया पर गाबा में हार का खतरा मंडरा रहा है। गाबा टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा सब फ्लॉप रहे, जिसके चलते टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी है। अब टीम इंडिया का इस मैच को जीत पाना काफी मुश्किल माना जा रहा है, दूसरी तरफ रोहित एंड कंपनी गाबा टेस्ट को ड्रॉ करवाना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- 16 साल की उम्र में श्रेयस अय्यर को जाना पड़ा था साइकोलॉजिस्ट के पास, पिता ने किया हैरान करने वाला खुलासा
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
48 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
48 mins agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
50 mins agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
1 hr agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
2 hrs agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
2 hrs agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
2 hrs agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines