India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, जिसमें अभी तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 337 रन पर खत्म हुई। जिसमें ट्रेविस हेड ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए शतक लगाया था। वहीं आखिर में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हेड को आउट किया था। हेड को आउट करने के बाद सिराज थोड़ा गुस्से में बोलते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद हेड का भी रिएक्शन तुरंत सामने आया था। वहीं अब हेड ने खुलासा करते हुए बताया कि सिराज ने क्या बोला था?
सिराज-हेड के बीच हुई थी बहस
दरअसल पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने कमाल की पारी खेली थी। हेड ने महज 141 गेंद पर 140 रन बनाए थे। जिसके बाद सिराज ने एक शानदार गेंद पर हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इस दौरान सिराज ने हेड को पवेलियन तरफ चलते रहने का इशारा किया था। हालांकि उससे पहले हेड ने सिराज को मजाक में कहा था कि अच्छी गेंदबाजी।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रेविस हेड का खूब चलता है बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही
अब इस मामले पर खुलासा करते हुए हेड ने बताया कि “मैंने वास्तव में मजाक में कहा था अच्छी गेंदबाजी, लेकिन उसने मुझे पवेलियन की तरफ इशारा किया जिसपर मैनें रिएक्ट किया। इससे ज्यादा मैं वहां समय देना नहीं चाहता था। जिस तरह से मैं खेलता हूं मुझे अच्छी प्रतिक्रिया की उम्मीद रहती है लेकिन मैं इस प्रतिक्रिया से हैरान था। आगे हेड ने कहा कि अगर वे ऐसा चाहते हैं तो ऐसा ही सही”
जीत की तरफ बढ़ा ऑस्ट्रेलिया
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम फ्रंटफुट पर दिख रही है। टीम इंडिया को पहली पारी में महज 180 रन पर ढेर करने के बाद कंगारू टीम ने पहली पारी में 337 रन बनाकर अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दूसरे पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते दूसरी पारी में टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 128 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 28 रन पीछे है। ऐसे में भारतीय टीम पर इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच में हार का खतरा मंडरा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित शर्मा पर बुरी तरह भड़के फैंस, कप्तानी छोड़ने की कह रहे बात
संबंधित खबरें
टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
15 mins agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
2 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
3 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
4 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
5 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
6 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
6 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines