India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर बतौर मेहमान टीम खेलती नजर आएगी, क्योंकि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रहा है.
सीरीज के शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है और दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. ऐसे में आपको पता होने चाहिए कि मैच कितने बजे शुरू होगा, ताकि आप मैच का रोमांच मिस न कर सकें. तो चलिए हम आपको भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज की मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी देते हैं.
कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला?
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया अब 3 मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार हैं. सीरीज के सभी मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. इनके अलावा, 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है.
अब सवाल है कि मैच कितने बजे शुरू होगा, तो आपको बता दें कि भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. अगर पूरे 20-20 ओवर का खेल हुआ तो 10:30 बजे मैच खत्म भी हो जाएगा. पिछले कुछ समय में अफगान टीम ने शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.
कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. आप सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्मार्ट डिवाइस पर आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, फैनकोड ऐप पर भी भारत-अफगानिस्तान टी20 मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी बनेंगे सफल कप्तान? ईशान किशन ने 15 साल के युवा बल्लेबाज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
IND vs AFG T20I Series: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.
ये भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-विराट? टीम में जगह को लेकर कोच राजकुमार ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
25 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
53 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines