IND U19 vs AUS U19: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला निरंजन शाह स्टेडियम खंडेरी राजकोट में हुआ. बारिश के कारण ये यूथ वनडे मुकाबला सिर्फ 20-20 ओवरों का हुआ. जहां पर ऑस्ट्रेलिया अंडर19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करके इंडिया अंडर19 की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी और मैच 7 रनों से हार गई.
इंडिया अंडर19 टीम ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर19 की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 26 गेंदों में 28 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली. इसके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑलराउंडर यशवर्धन चौहान ने 34 गेंदों में 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली. भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के बेटे और विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने अंत में आकर 18 गेंदों में 38 रनों की बेहद तूफानी पारी खेली. उन्होंने 211.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई.
इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा इंडिया अंडर19 टीम के लिए कुशाग्र ओझा ने 16 रन तो वहीं अर्जुन राजपूत ने भी 15 रन बनाए. जिसके कारण ही इंडिया 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाने के बाद 182 रन बना सकी. ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए स्पेंसर ग्रीन और एली ब्रेन ने 2-2 विकेट हासिल किया. हालांकि उन्हें अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही आखिरी के ओवरों में टीम ने जमकर रन लुटाए.
करीबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर19 क्रिकेट टीम अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज नील पटेल ने 31 गेंदों में 45 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए हेडन बारबुलोविक ने भी सिर्फ 24 गेंदों में ही 40 रन ठोक दिए. इनके अलावा ज़ेड हॉलिक ने भी 24 रन जोड़े. अंत में कप्तान जैक ज़ोस्नेक ने भी 27 गेंदों में भी 55 रन जड़ दिए.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने उठाया ये कदम
जिसके बाद भी उनकी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी. इसी के साथ इस करीबी मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इंडिया अंडर19 टीम के लिए यशवर्धन चौहान ने 2 विकेट हासिल किए. हालांकि सबसे ज्यादा प्रभावित मोहित उल्वा ने किया. उन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 19 रन ही दिए. जिसके कारण ही टीम को अंत में जीत मिली.
ये भी पढ़ें: Exclusive: रांची से छिनेगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की मेजबानी? सौरभ तिवारी ने बताया सच
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
3 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
3 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
5 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines