Indian Cricket Team को 2012 में वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले धाकड़ बल्लेबाज ने नई टीम के लिए खेलना शुरू कर दिया है। अपने डेब्यू मैच में ही इस दिग्गज खिलाड़ी ने 3 मैच में 171 रन बनाए हैं। ये दिग्गज खिलाड़ी गुजरात में जन्मे स्मित पटेल हैं, जिन्होंने 2012 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपनी शानदार बल्लेबाजी से चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन, टीम इंडिया तक का सफर न तय कर पाने की वजह से उन्होंने अब नई टीम के साथ खेलना शुरू कर दिया है।
इस टीम की ओर से दिखाया कमाल
टीम इंडिया में जगह बनाने में असफल रहे स्मित पटेल ने 3 साल पहले भारत को छोड़ दिया था और अमेरिका चले गए थे। वहीं, पर अमेरिकी टीम के लिए स्मित पटेल ने खेलना शुरू किया। स्मित पटेल ने नीदरलैंड में खेली जा रही ICC वनडे वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में अमेरिका के लिए डेब्यू किया है। इसी लीग में 19 अगस्त को कनाडा के खिलाफ खेलते हुए स्मित पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस मैच में USA ने बल्लेबाजी की थी, जिसमें ओपनिंग करते हुए स्मित पटेल ने 11 चौकों की मदद से 70 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले स्मित पटेल ने USA के लिए 13 अगस्त को ही डेब्यू किया है। अपने डेब्यू मैच में स्मित पटेल ने 63 रन बनाए थे।
3 मैच में जड़े 2 अर्धशतक
USA के लिए स्मित पटेल ने अब तक कुल 3 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 23 चौकों-छक्कों की मदद से कुल 171 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। अपने इस प्रदर्शन से स्मित पटेल ने USA क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया है और उनके भरोसे पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं।
ये भी पढ़ें : Indian Cricket Team ने जिस खिलाड़ी से फेरा मुंह, देंखे उसने कैसे मचा दिया गदर
भारत को बनाया था 2012 में चैंपियन
स्मित पटेल 2012 के अंडर-19 वर्ल्ड कप की टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल थे। फाइनल में उन्होंने अपने लाजवाब प्रदर्शन से टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। फाइनल मैच में 6वें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए स्मित पटेल ने 84 गेंदों पर 62 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी। स्मित पटेल की इस पारी से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें : Yuvraj Singh का एक ओवर में 36 रन का रिकार्ड ध्वस्त, अब 39 रन का बना कीर्तिमान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines