IND U19 vs NPL U19, Asia Cup 2026: ओमान में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. टीम इंडिया ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम 128 रन पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा और नाबाद 53 रन बनाए.
आर्यवीर सहवाग ने बल्ले से मचाया तहलका
नेपाल के खिलाफ 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने नेपाली गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और तेजी से रन बनाए. आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए. उन्होंने महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के जड़े.
वहीं, कप्तान लक्ष्य ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. लक्ष्य ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया. बता दें कि, इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अनन्य द्रविड़ भी शामिल हैं. हालांकि, नेपाल के खिलाफ इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सामने वेलिंग्टन की बड़ी चुनौती, डराने वाले आंकड़े उड़ा देंगे होश
भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल को 128 रन पर समेटा
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. नेपाल ने 4.3 ओवर में महज 18 रन के स्कोर पर अपने शुरुआती 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद 9 ओवर के भीतर नेपाल का स्कोर 27 रन पर तीन विकेट हो गया. भारतीय गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी जारी रखी और सिर्फ 94 रन के स्कोर पर नेपाल की आधी टीम पवेलियन लौट गई. बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. भारत को चौथी सफलता 51 रन के स्कोर पर मिली, जब मनल चौहान ने नीरज कुमार यादव को 20 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया.
इसके बाद दर्श सुनार (43 रन) और आशीष लुहार (29 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 94 रन तक पहुंचाया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए नेपाल की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं, यशवीर गौड़ को 2 विकेट मिले, जबकि मनल चौहान और काव्य पटेल को 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- PM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, प्रधानमंत्री ने शेयर किया खास वीडियो
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
4 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
33 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
51 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines