'एना वीना डोप शोप मारया करो', बैन ड्रग्स लेने में माहिर भारतीय एथलीट, फिर टॉप पर पहुंची रैंकिंग

Doping In India: भारतीय एथलीट्स लगातार तीसरे साल बैन ड्रग्स लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं, ये इसलिए फिक्र का सबब है, क्योंकि इंडिया को हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है, साथ ही भारत की कोशिश है कि उन्हें भविष्य में ओलंपिक की भी मेजबानी हासिल हो.

Dope Test

Dope Test

India Tops Again in Doping Offender: लेटेस्ट वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत एक बार फिर दुनिया में डोपिंग के मामले में सबसे आगे निकल गया है. इंडिया लगातार तीसरे साल ग्लोबल लिस्ट में टॉप पर रहा है. 2024 के डेटा से पता चलता है कि भारतीय एथलीट रिकॉर्ड 260 डोपिंग से जुड़े मामलों में शामिल थे, जिससे ऐसे वक्त में गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं जब देश कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए बोली लगाने का मन बना रहा है.

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

WADA ने बताया कि भारत में नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) की तरफ से किए गए 7,113 टेस्ट में से 260 एडवर्स एनालिटिकल फाइंडिंग्स (AAFs) पाए गए, जिसके कारण पॉजिटिविटी रेट 3.6 फीसदी रहा, जो 5,000 से ज्यादा टेस्ट करने वाले देशों में सबसे अधिक है. इनमें से 253 यूरिन सैंपल और 7 ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए. ये आंकड़ा 2023 की तुलना में ज्यादा है, जब 5,606 सैंपल में से 213 पॉजिटिव पाए गए थे.

विज्ञापन

बाकी देशों का हाल

इसकी तुलना में, कई बड़े खेल देशों ने ज्यादा टेस्टिंग वॉल्यूम के बावजूद काफी कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया. फ्रांस ने 11,744 टेस्ट में 0.8 फीसदी, रूस ने 10,514 सैंपल में 0.7 फीसदी, चीन ने 24,000 से ज्यादा टेस्ट में सिर्फ 0.2 फीसदी और यूनाइटेड स्टेट्स ने 6,592 टेस्ट में 1.1 फीसदी रेट दर्ज किया.

विज्ञापन

चिंता की बात

रिपोर्ट भारतीय खेलों के भीतर गहरी परेशानियों को उजागर करती है, जिसमें कोच, डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ के बीच परफॉर्मेंस बढ़ाने वाले पदार्थों और दवाओं के बारे में कम अवेयरनेस शामिल है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने भी भविष्य के ओलंपिक इवेंट्स की मेजबानी पर चर्चा के दौरान भारत की डोपिंग समस्या पर चिंता जताई है.

विज्ञापन

NADA ने किया बचाव

हालांकि, NADA ने इन आंकड़ों का बचाव करते हुए कहा कि ये ज्यादा नंबर, डोपिंग के मामलों में बढ़ोतरी के बजाय ज्यादा अग्रेसिव टेस्टिंग और मजबूत डिटेक्शन सिस्टम को दिखाती है. अच्छी बात यह है कि NADA ने 2025 में अब तक 1.5 फीसदी का कम पॉजिटिविटी रेट बताया है. इस परेशानी से निपटने के लिए, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने एक नया एंटी-डोपिंग पैनल बनाया है, और सरकार ने खेलों में ईमानदारी को मजबूत करने के लिए एक नेशनल एंटी-डोपिंग बिल पास किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ