India Test Squad for New Zealand Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमें पांच टी20I और पांच वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी. 19 नवंबर से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. वहीं, इस सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की टीम वापसी हुई है, जबकि मोहम्मद शमी एक बार फिर नजरअंदाज किए गए हैं.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में बल्लेबाजी विभाग में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है. वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दो विकल्प चुने गए. हालांकि, पंत का खेलना उनकी फिटनेस को लेकर मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करेगा. इसके अलावा, ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है. वहीं, कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. जडेजा और सुंदर बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी अहम योगदान देंगे.
बुमराह और आकाश दीप की हुई वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनके साथ मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. अनभुवी तेज गेंदबाज बुमराह इस सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं. वह श्रीलंका के खिलाफ हुए पिछले टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे. बुमराह पहले उस टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में फिटनेस के कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. उनके अलावा, आकाश दीप की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
गौरतलब है कि मानव सुथार, गुरनूर बरार और सारांश जैन को इस टीम में जगह नहीं मिली है, जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे. वहीं, घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद बावजूद मोहम्मद शमी इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर को वेलिंगटन में होगी, जबकि दूसरा और अंतिम मैच 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला?
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम
शुबमन गिल (कप्तान) यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: रायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
1 hr agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
2 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
2 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
2 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
3 hrs ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines